खबर शेयर करें 👉

(एस आर चन्द्रा)भिकियासैण। तहसील स्याल्दे के पटवारी क्षेत्र उदेपुर के ईकूखेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । राजस्व विभाग ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिकियासैण भेज दिया है। नायब तहसीलदार स्याल्दे दिवान गिरी गोस्वामी ने बताया अजीबो रहमान पुत्र शहीद रहमान उम्र -40 वर्ष निवासी भोजपुरा, जिला मुरादाबाद (यूपी) पिछलै -20 वर्षों से भाकुडा़ में निवास करता था । जो लापता था । परिजनों ने सूचना पटवारी क्षेत्र उदेपुर में गुमसुदगी दर्ज की थी,लेकिन आज सूचना पर ईकूखेत में उसका शव मिला। मालूम हुआ है कि मृतक यहाँ जानवरो का व्यापार करता था। इस मौके पर स्याल्दे क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page