खबर शेयर करें 👉

सेना में भर्ती के बाद पहली बार घर आये एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई ।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट के जसरौली गांव निवासी पवन ऐठानी (21) पुत्र गोविंद सिंह ऐठानी को प्रशिक्षण के बाद पहली तैनाती अरुणाचल प्रदेश में मिली थी और ज्वाइन के बाद वह घर आये थे ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

शनिवार की शाम वह भराड़ी बाजार की ओर आ रहे थे। लेकिन उनकी बाइक रपटने से गम्भीर रूप से घायल  सैनिक ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया ।थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अस्पताल लाने तक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पवन 16 कुमाऊं में तैनात थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है ।

You missed

You cannot copy content of this page