खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मां बेटी को पीटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की शायं उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी उसी इलाके में रहने वाले अमन और भोला ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह बचकर भागी तो पीछे से आरोपी भी घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे। नाबालिग के चीखने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंची नाबालिग की मां को भी मनचलों ने पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गये ।

You missed

You cannot copy content of this page