खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा में शामिल होने के बाद सरिता आर्य बुधवार को पहली बार नैनीताल आ रही हैं । जिनका भाजपा नगर मण्डल द्वारा स्वागत किया जाएगा ।

भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने बताया कि सरिता आर्य अपरान्ह दो बजे मल्लीताल सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं  द्वारा उनका कोविड नियमों का पालन करते हुए स्वागत किया जाएगा । महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने विगत दिवस देहरादून में भाजपा में शामिल हो गई थी । सम्भावना जताई जा रही है कि भाजपा नैनीताल सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है ।

You missed

You cannot copy content of this page