खबर शेयर करें 👉

डॉ0 हरक सिंह रावत को सम्भवतः अनुमान था कि भाजपा से हटते ही कांग्रेस उन्हें न केवल पार्टी में शामिल कर लेगी वरन उनकी मांगें भी मानी जायेगी । किन्तु उन्हें भाजपा से निष्कासित हुए दो दिन हो गए हैं किंतु उन्हें कांग्रेस में शामिल नहीं किया जा सका है ।जिससे उनकी बेचैनी बढ़ना स्वभाविक है । मंगलवार को डॉ हरक रावत का बयान आया कि उनकी कांग्रेस हाईकमान से बात हो गई है और यदि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस से सौ बार भी मांफी मांगनी पड़ती है तो वे इसके लिये तैयार हैं । शायद उन्हें  कांग्रेस हाईकमान द्वारा हरीश रावत से बात करने को कहा गया है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

ज्ञात रहे कि 2016 में हरीश रावत की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने में डॉ0 हरक सिंह रावत की मुख्य भूमिका थी । जिसके बाद हरीश रावत व डॉ0 हरक रावत के बीच गहरी खाई बन गई थी।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page