खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।अखिल भारतीय महिला परिषद  की नैनीताल शाखा द्वारा घरेलू हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम नैनीताल जिले के कोटाबाग विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंगुट के ‘होटल पंगत रीट्रीट’ में आयोजित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में लगातार बढ़ रही घरेलू हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाना और महिलाओं को आत्मरक्षा व कानूनी रूप से सशक्त बनाना था।

​इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र बुढ़लकोटी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और प्रेमा बुढलाकोटी के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए जिला अदालत नैनीताल के अधिवक्ता पंकज जोशी, मुन्नी आर्या और सरिता बिष्ट बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन बेहद आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही शिविर में घरेलू हिंसा कानून 2005 पर भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों को अच्छी तरह समझ सकें।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

​दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऑल इंडिया वुमेन कॉन्फ्रेंस महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके जीवन को सफल बनाने के लिए लगातार इस प्रकार के अभियान चलाती रहती है। वहीं संगठन की स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मंजू कोटलिया ने बताया कि यह संस्था न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती है। कार्यक्रम के अगले चरण में सचिव प्रीति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए भी संघर्ष करें।

ALSO READ:  कांग्रेस नेता अनुपम कबड़वाल ने भी की दोपहिया वाहनों से 100 रुपया लेकब्रिज चुंगी वसूलने का विरोध ।

 

 

​कार्यक्रम के समापन पर संगठन की सभी महिला सदस्यों ने मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था की पूर्व सचिव तारा बोरा, उपाध्यक्ष दया बिष्ट, उपसचिव गीता पांडे और मीडिया प्रभारी तारा राणा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त नंदिनी पंत, नीमा पांडे, दीपक शाही, एडवोकेट हिमांशु उपाध्याय, अंकित, जीवंती, सरोज, गीता, कमला, किरण, शिव कुमार, धीरज बिष्ट सहित क्षेत्र की 70 से अधिक महिलाओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

You missed

You cannot copy content of this page