खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा-2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद नैनीताल के 34 मेधावी बच्चों और शिक्षकों को कल (आज)हल्द्वानी में सम्मानित किया जाएगा । समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त होंगे ।
   शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 25वीं रैंक तक स्थान हासिल करने वाले नैनीताल जिले के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों में शत-प्रतिशत अंक दिलाने वाले 14 शिक्षकों को भी उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली और कड़ी मेहनत के लिए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गौरवन्वित किया जाएगा।
​शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस सम्मान समारोह में केवल छात्र और शिक्षक ही नहीं, बल्कि बेहतर परिणाम देने वाले विद्यालयों के नेतृत्व को भी सराहा जाएगा।
शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के 7 प्रधानाचार्यों, मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के राजकीय विद्यालयों के 6 प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले 5 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह गरिमामयी कार्यक्रम 18 मई 2026 (सोमवार) को दोपहर 12 बजे से ललित महिला आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page