खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट/ नैनीताल । उज़्बेकिस्तान में हुई जूनियर एशियन बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर लौटे हर्षवर्धन जीना का गृहक्षेत्र ज्योलीकोट पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया ।  इस मौके पर हर्षवर्धन के सम्मान में मिष्ठान वितरण किया गया और  इसे क्षेत्र,देश,प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। संत एंथोनी इंटर कॉलेज का छात्र है

 

बता दें कि बीते सप्ताह ताशकंद उज़्बेकिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी,जिसमें (55किग्रा वर्ग)में हर्षवर्धन जीना ने कांस्य पदक हासिल किया। हर्षवर्धन ने अपनी उपलब्धि के लिए माता पिता,प्रशिक्षकों  को श्रेय देते आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

 

ज्योलिकोट मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों,जनप्रतिनिधियों, वक्ताओं ने हर्षवर्धन की कड़ी मेहनत, उपलब्धि की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव गोपाल खोलिया,प्रशिक्षक सुरेन्द्र जीना, नवीन टम्टा, दिनेश चंद्र, रमेश जीना, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार, यूथ कांग्रेस सचिव मीमांसा आर्या, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत,नवल कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन चमियाल, डॉ ललित जोशी, जितेंद्र पाठक,कैलाश जोशी दीवान कुलयाल, कैलाश जोशी, राजेंद्र कोटलिया, भुवन,बसंत,मोहित,रोहित, नरेश जीना,नरेश चमियाल, आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज कांडपाल ने किया।

You missed

You cannot copy content of this page