खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सी ए जी दिल्ली ने कोर्प्स ऑफ जालंधर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है । फाइनल मैच कल (आज) सी ए जी दिल्ली व ऋषि मार्केंडेय हॉकी क्लब शाहबाद के बीच खेला जाएगा । प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 75 हजार का नकद पुरुस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी । पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट होंगे
     शुक्रवार को  दूसरा सेमीफाइनल सी ए जी दिल्ली व कोर्प्स ऑफ जालंधर के बीच खेला  गया । जिसमें सी ए जी की टीम ने गोविंद रावत,नितिन मुकेश व इमरान खान के गोलों की मदद से मुकाबला 3-0 से जीत लिया ।
प्रतियोगिता के डायरेक्टर महेश कुमार, अम्पायर प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, अम्पायर गोविंद रावत, मोहित रावत, अमित शर्मा, अश्विनी कुमार, महेश्वर नेगी रहे। जबकि तकनीकी समिति में संदीप पाठक, रोहित कुमार, हार्दिक भोंसले, श्रीयश चरनकर रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया।

You missed

You cannot copy content of this page