खबर शेयर करें 👉

भवाली । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर भवाली में ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला घरेलू हिंसा एवं “25 सालों में हमने क्या खोया क्या पाया” पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया  ।

 

गोष्ठी की अध्यक्षता ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने की।सभा के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह बिष्ट,मुख्य वक्ता हाईकोर्ट के एडवोकेट नवनीश नेगी व एवं सिविल कोर्ट से कुमारी रितु ने विस्तार से समाज के प्रति महिलाओं के कर्तव्य व अधिकारों की विस्तार से चर्चा की।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

इस दौरान अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एंव स्वागत गीत गाकर का स्वागत अभिनंदन किया गया। संचालन ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष सुनीता शाही ने किया।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

 

कार्यक्रम में उमा पढालनी,ज्योति साह, सुनीता शाही, सुजान रजवार, राहुल पांडे, हर्ष बुडलाकोटी, सुमन आर्य, शांति तिवारी, सुनीता बिष्ट, निशा बिष्ट, जया कपिल, गीता बिष्ट, प्रेमा पांडे, धनी दुमका, रचना,  दीपा पांडे,  रितु, पुष्पा बिष्ट, पुष्पा पढालनी, जानकी आर्या, सीमा व भावना सहित कई लोगों उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page