नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा 9 नवम्बर (रविवार) को प्रातः 11 बजे से मुख्य न्यायाधीश कोर्ट ब्लॉक के हॉल में उत्तराखण्ड राज्य,उत्तराखंड हाईकोर्ट व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की गौरवमयी रजत जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है ।
इस समारोह में राज्य निर्माण में योगदान देने वाले उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पूर्व अध्यक्ष एवं सचिवों सहित 45 वर्ष या उससे अधिक समय से विधि व्यवसाय में सक्रिय रूप से कार्यरत अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट के न्यायधीशों की उपस्थिति में सम्मानित किया जा रहा है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता व सचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में भाग लेने की अपील की है ।


