खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हरतोला निवासी एक महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से डाक विभाग पोस्टमास्टर जनरल, प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल व उप डाकपाल हरतोला रामगढ़ को कानूनी नोटिस भेजकर पोस्ट ऑफिस में अपनी जमा धनराशि ब्याज व 50 हजार रुपये हर्जाना व 11 हजार रुपये अधिवक्ता खर्च देने को कहा है । साथ ही चेतावनी दी है कि यदि यह 15 दिनों में न दी गई तो वे  सक्षम न्यायालय में वाद दायर करेंगे ।

  हरतोला निवासी विनीता शर्मा ने यह कानूनी नोटिस अपने अधिवक्ता प्रदीप परगाई के माध्यम से भेजा है । जिसमें बताया गया है कि उन्होंने जनवरी 2020 में अपनी जमा राशि 1.21 लाख रुपये देने हेतु उप डाक पाल हरतोला से निवेदन किया । जो आज तक नहीं दी गई । इसलिये इस राशि को ब्याज सहित 15 दिन के भीतर दिया जाए । साथ मानसिक वेदना के हर्जाने के 50 हजार व अधिवक्ता वाद खर्च 11 हजार भी दिया जाय ।
इधर मामले में पता चला है कि विनीता शर्मा से 2020 में सम्बंधित डाकघर ने उनकी पास बुक इस आधार पर जमा करवाई कि उनकी जमा राशि में ब्याज जोड़कर भुगतान किया जाना है । लेकिन बाद में डाकघर ने पास बुक लौटाई ही नही । डाकघर के काफी चक्कर काटने पर कुछ दिन पूर्व विनीता शर्मा को डुप्लीकेट पास बुक जारी हुई । लेकिन उसमें जमा राशि केवल चार हजार रुपये दर्शाई गई । तब विनीता शर्मा को ठगे जाने का आभास हुआ ।
 विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रारम्भिक जांच में रामगढ़ के पोस्टमास्टर द्वारा कई लोगों की जमा राशि में गबन किया है । जिसके खिलाफ भवाली थाने में मुकदमा दर्ज है और आरोपी पोस्टमास्टर की जमानत जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल से पूर्व में ही खारिज हो चुकी है ।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page