नैनीताल । भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नव नियुक्त अध्यक्ष अमिता साह का भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमिता साह ने कहा बूथ लेवल पर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही हर बूथ लेवल पर 10 महिलाओं का गठन किया जाएगा । उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास के तहत प्रत्येक महिला को स्वरोजगार योजना योजना से जोड़ा जाएगा ।

उन्होंने कहां केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा साह नै कहा 10 फरवरी तक नगर में महिला मोर्चे का गठन कर दिया जाएगा ।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोकरिया, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, बिमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट ,लता दफौटी, गीता शाह, रानी शाह, विनीता पांडे, मीरा बिष्ट, मीनू बुदलाकोटी, ज्योति, हेमा भट्ट, दया कुंवर, नीरू शाह, रचना शर्मा, अनुराधा भट्ट, शैलेश बिष्ट, विकास जोशी, विक्रम राठौर, केके शर्मा आदि उपस्थित है


