खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजभवन देहरादून में मतदान जागरूकता एवं लोकतंत्र विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्व विद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र करनजीत को तीसरा पुरस्कार मिलने पर विभागाध्यक्ष डॉ0 नीता बोरा शर्मा व अन्य ने उन्हें बधाई दी है । यह प्रतियोगिता 9 फरवरी को हुई थी । इस प्रतियोगिता में राजनीति शास्त्र विभाग के दो छात्रों  करनजीत बी ए पंचम सेमेस्टर एवं शाश्वत बी ए प्रथम वर्ष ने  भाग लिया।डा0 हृदयेश कुमार इन प्रतिभागियों के साथ गए। विभागाध्यक्ष प्रो0 नीता बोरा शर्मा, डा0 रुचि मित्तल,डा0 हृदयेश,डा भूमिका एवं राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी एवं शोद्यार्थियों ने करनजीत को  बधाई दी।

You missed

You cannot copy content of this page