खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सुरक्षित विधान सभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी कौन है ? यह सवाल कभी बसपा के कट्टर समर्थक रहे लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं । एक समय था जब कांशीराम व मायावती द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर समाज का एक वर्ग बसपा से जुड़ा रहता था । लेकिन अब वह बात नहीं है । इसका ताजा उदाहरण नैनीताल सीट से चुनाव लड़ रहे वर्तमान प्रत्याशी राजकमल सोनकर हैं । जिन्हें अभी नैनीताल में चुनाव प्रचार करते नहीं देखा गया है ।

ALSO READ:  वीडियो -: श्री मां नयना देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोले गए निकास द्वार ।

राज्य गठन के बाद 2002 में हुए चुनाव में बसपा के डॉ0 भूपाल सिंह भाकुनी ने 7 हजार से अधिक मत प्राप्त किये तो 2007 में महेश भट्ट भी इस कैडर वोट को बरकरार रखने में सफल रहे थे । 2012 में जब नैनीताल सीट आरक्षित हुई तो यहां से कुमाऊं केसरी खुशीराम शिल्पकार के पौत्र व नगर पालिका नैनीताल के पूर्व चेयरमैन संजय कुमार संजू बसपा के प्रत्याशी बने और करीब साढ़े चार हजार मत प्राप्त करने में सफल रहे । लेकिन 2017 में बसपा 1 हजार मत से नीचे सिमटी । इस बार बसपा ने हल्द्वानी निवासी व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी बनाया है । जो फिलहाल क्षेत्र में जनसम्पर्क में कम देखे जा रहे हैं ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

You missed

You cannot copy content of this page