खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नैनीताल सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हेम आर्य के समर्थन में मल्लीताल बाजार, भोटिया मार्केट में डोर टू डोर जन सम्पर्क किया ।
  बाजे गाजे के साथ पार्टी नेताओं ने आज पूर्वान्ह में मल्लीताल बाजार से रैली की शक्ल में पूरे बाजार का भ्रमण कर जनता व व्यापारियों से सम्पर्क किया । रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे । जिनमें पार्टी प्रत्याशी हेम आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, प्रमोद सहदेव, नवीन उप्रेती, शान बुरहान,नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महेश आर्य,विनोद कुमार, राकेश कुमार,विद्या देवी,पारस साह आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page