खबर शेयर करें 👉

चुनाव का दिन लोकतंत्र का पर्व तो होता ही है इस दिन कई पुराने व भूले बिसरे मित्रों से भी मुलाकात हो जाती है । ऐसा ही एक वाक्या आज अपरान्ह में मल्लीताल बाजार स्थित गौशाला के बूथ में देखने को मिला । जहां बीच बाजार निवासी  98 वर्षीय बसन्ती देवी व जयलाल साह बाजार निवासी 80 वर्षीय पुष्पा काला अपने परिजनों की मदद से मतदान करने पहुंची तो एक दूसरे को देखकर खुश हो गई और भावनात्मक रूप से गले मिली और एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछने लगी । दो बुजुर्ग महिलाओं का यह व्यवहार देख वहां मौजूद अन्य मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखी गई ।

You missed

You cannot copy content of this page