खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मतदान हो रहा है । शहर के नजदीकी गांव मंगोली में 4.30 बजे तक 75 फीसदी मतदान हो गया थ । यहां 733 में से 551 लोग मतदान कर चुके हैं । इसी तरह थापला में 661 मतदाताओं में से 410 लोग वोट डाल चुके हैं । जो कि 63 फीसदी है । खुर्पाताल में भी लोग उत्साह के साथ मतदान के लिये आ रहे हैं । उधर कोटाबाग ब्लॉक के बूथों में भी लोग उत्साह के साथ मतदान के लिये आये हैं ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

इधर नैनीताल शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा मतदान प्रतिशत कम है । लेकिन शायं के समय लोग मतदान के लिये निकल रहे हैं । मतदान के लिये नए मतदाताओं में भी खासा उत्साह है । सूखाताल बूथ पर मतदान करने आई  शेरवानी निवासी आकांक्षा (तन्नू) ने पहली बार मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page