खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कई बुद्धिजीवियों ने भा ज पा का दामन थामा है । जिन्हें भाजपा नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है ।

मंगलवार को हल्द्वानी में डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी अध्यक्ष एलुमनी सेल कुमाऊं विश्व विद्यालय ,पूर्व निदेशक एच एफआर ई शिमला डॉ. शेर सिंह सामंत ,कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा वीरेंद्र बिष्ट को आज केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,विधायक बंशीधर भगत ने फूल  माला पहना कर भा ज पा में शामिल कराया ।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: सी बी डी टी दिल्ली, एस जी पी सी अमृतसर व शाहबाद इलेवन शाहबाद की टीमें सेमी लीग में पहुंची ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी , जिला महा मंत्री नवीन भट्ट ,गजराज बिष्ट ,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ,महामंत्री प्रदेश रेनू अधिकारी ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका जीना , कल्पना बोरा , प्रमोद जैसवाल, आदि उपस्थित रहे ।बुद्धिजीवियों ने कहा की बीजेपी देश को मजबूत कर रही है तथा हर नागरिक को सम्मान मिल रहा है । देश विकास के पथ पर अग्रसर है । उन्होंने सभी से मतदान करने तथा बीजेपी को वोट देने की अपील की है ।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

उन्होंने सभी को नव संवत्सर एवम नवरात्र की बधाई भी दी है । बीजेपी में शामिल होने पर डॉ. बी एस बिष्ट ने सभी को बधाई दी है।

You missed

You cannot copy content of this page