खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । आज दिनांक 10 अप्रैल को प्रातः थाना तल्लीताल में सूचना मिली कि बस डांठ के पास वोट स्टैंड के सामने  एक व्यक्ति झील में डूबा हुआ है जिस पर थाना तल्लीताल से फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को निकाल कर झील के किनारे रखा ।थानाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर कोई शिनाख्त नहीं हो पाई  ।

ALSO READ:  वीडियो -: श्री मां नयना देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोले गए निकास द्वार ।

 

उसके बाद एक सफाई कर्मचारी जो पास ही में सफाई का कार्य कर रहा था एक नोकिया का मोबाइल लेकर आया जिस पर कॉल की गई तो उक्त मृतक डूबे हुए व्यक्ति के परिजनों से बात हुई और शव की शिनाख्त रमेश चंद्र आर्य पुत्र स्वर्गीय श्री उम्मेद राम आर्य उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम श्याम खेत थाना भवाली जनपद नैनीताल के रूप में हुई  ।

ALSO READ:  100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: कल 15 जून से होंगे प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले ।

 

परिजन मौके पर आ चुके हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों के अनुसार रमेश चन्द्र आर्य वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं । वे विगत दिवस पेंशन लेने नैनीताल आये थे । लेकिन घर नहीं लौटे ।

You missed

You cannot copy content of this page