खबर शेयर करें 👉

प्रेस विज्ञप्ति–:

नैनीताल । आज दिनांक 17-01-2025 को थानाध्यक्ष श्री विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक कानि० मनोज पन्त व उ0नि0 गगनदीप सिंह के साथ थाना भीमताल क्षेत्र में चैकिंग हेतु रवाना होकर तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी एकाएक पेड़ से झील में कूद गई। जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला गया।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

 

तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया गया।

 

युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता द्वारा किसी बात पर उसे डांटा गया था, जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया। युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है ।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

मीडिया सेल,नैनीताल ।

You missed

You cannot copy content of this page