खबर शेयर करें 👉

एस एस पी देहरादून, को 23 जनवरी को पेश करनी है रिपोर्ट ।

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक लड़की के अचानक गायब हो जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की।

 

मामले की सुनवाई के बाद अवकाश कालीन न्यायधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने एसएसपी देहरादून को लापता युवती को ढूंढने में अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की रिपोर्ट 23 जनवरी तक विस्तृत शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई की तिथि 23 जनवरी नियत की है।

 

    इस मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि लड़की को ढूंढने के सख्त आदेश पुलिस को दे दिए हैं ,लेकिन अभी तक उसे नही ढूंढा जा सका। जिस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी देहरादून को कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा है ।
  मामले के अनुसार बनखंडी ऋषिकेश निवासी सोनू राजभर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उसकी बहिन सुनैना 27 अक्टूबर 2024 को अचानक गायब हो गयी थी। जिसकी शिकायत ऋषिकेश थाने में की। लेकिन ऋषिकेश पुलिस ने उनसे कहा कि लापता लड़की बालिग है इसलिए उसे खुद ढूंढ लो। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एसएसपी देहरादून को इसकी शिकायत की। जिसके बाद गायब लड़की की गुमशुदगी 29 नवम्बर 2024 को दर्ज हुई । लेकिन अभी तक उसे ढूंढने में पुलिस नाकाम रही है। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि एसएसपी देहरादून को आदेश दिया जाय कि उसकी बहन की शीघ्र खोजबीन की जाय।
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि उसकी बहन के साथ पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर  छेड़ता था । जिसकी शिकायत उसने परिजनों से की। इससे वह काफी परेशान थी।
ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page