खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सूखाताल निवासी गोविंद सिंह मेहरा एवं लता मेहरा के सुपुत्र लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा के सेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद रविवार को नैनीताल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया । इस स्वागत समारोह में सांसद अजय भट्ट,विधायक सरिता आर्य,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित बड़ी संख्या में सूखाताल के गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।

 

तनुज मेहरा ने विगत दिवस सेना में कमीशन प्राप्त किया । उन्होंने  वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा नैनीताल के अम्तुल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, उत्तराखंड एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे। कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के पश्चात वर्ष 2024 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक पास आउट हुए। इसके उपरांत भारतीय सैन्य अकादमी  देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

 

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता,शिक्षकों के स स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा (दादाजी), श्रीमती चंपा मेहरा (दादीजी), श्री दीवान सिंह (नानाजी) एवं श्रीमती राधिका देवी (नानीजी), चाचा श्री अनिल सिंह मेहरा एवं चाची श्रीमती तुलसी मेहरा को दिया है ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

You missed

You cannot copy content of this page