नैनीताल । पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को नैनीताल पहुंचकर पिछले दिनों अग्निकांड में जल गए सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का निरीक्षण किया । उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया । इस दौरान श्री कोश्यारी ने कहा कि इस स्कूल की स्थापना उनके प्रयासों से हुई थी । इस कारण इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से कष्ट हुआ है ।

श्री कोश्यारी रविवार को अपरान्ह में नैनीताल क्लब पहुंचे जहां से वे दीना लॉज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गए । जो पिछले दिनों आग में जल गया था । इस अग्निकांड में भवन स्वामी अशोक साह,बॉबी साह के अलावा कम्प्यूटर सेंटर संचालक राजीव दूबे को काफी नुकसान हुआ है ।
इस दौरान विधायक सरिता आर्य, मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा दयाकिशन पोखरिया,राजेन्द्र बिष्ट सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।


