खबर शेयर करें 👉

हाईकोर्ट के न्यायधीश भी पहुंचे मतदान स्थल ।

 

(मतदान के लिये उत्तरकाशी से पहुंचे अधिवक्ता प्रदीप भट्ट)

नैनीताल ।  हाईकोर्ट बार एसोसियशन के चुनाव के लिये हाईकोर्ट बार सभागार में बने मतदान स्थल के बाहर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जमा होने से यहां भारी गहमागहमी का माहौल है ।

बार एसोसियशन के चुनाव के लिये सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया था और अपरान्ह 2 बजे तक करीब 700 अधिवक्ता मतदान कर चुके थे । मतदान के लिये कुल 1770 अधिवक्ता पंजीकृत हैं ।

वन वोट,वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किये जाने के लिये सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथ पत्र भरवाया जा रहा है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित,न्यायमूर्ति आलोक महरा भी मतदान स्थल पहुंचे । ये सभी न्यायधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं । जबकि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसियशन के अध्यक्ष भी रहे हैं ।

 

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एम सी कांडपाल,डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे हैं । मतदान के लिये राज्य के सुदूरवर्ती जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य जिलों से भी अधिवक्ता यहां पहुंचे हैं ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि निर्धारित समय 4 बजे बाद तक भी मतदान जारी रहा तो मतगणना कल 16 दिसम्बर को किये जाने का निर्णय लिया जा सकता है ।

You missed

You cannot copy content of this page