खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस विमेंस कलेक्टिव ने अपने वार्षिक कलैंडर के मुताबिक नैनीताल के समीप ग्राम घुघ्घूखान  में  स्थानीय महिलाओं हेतु एक माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
हैप्पीनेस विमेंस कलेक्टिव द्वारा महीने भर के  प्रशिक्षण के प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को मशीन प्रदान की जाएगी । ताकि वे आत्मनिर्भर  बनकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध कर सकें । इस प्रशिक्षण को समूह द्वारा स्वयं संचालित कर उसमें निगरानी रखी जायेगी।
    इधर समूह द्वारा 19 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान में बढ़चढ़कर भागीदारी हेतु मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया और मतदाताओं को उनके मतदान की ताकत की जानकारी देते हुए मतदान अवश्य करने की अपील की गई ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह के सदस्यों रेशमा टंडन ,कविता जोशी, सुनीता वर्मा, प्रेमलता, संगीता शाह, पूजा शाही,  कविता सनवाल,सिम्मी अरोरा, पूजा मल्होत्रा,मंजू नेगी, सोनी अरोरा, किरण टंडन,ज्योति मेहरा, बीना शर्मा,रीना सामंत ,कविता गंगोला, शिखा शाह,मंजू बिष्ट,उमा कांडपाल, निम्मी कीर, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा, वन्दना मेहरा, कामना कंबोज, मधु बिष्ट, बिमला कफलटिया,संध्या तिवारी, मंजू सनवाल,सोमा शाह का योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंबिकाजी, ज्योतिजी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

You missed

You cannot copy content of this page