खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड चुनाव संपन्न होने के बाद आज आम् ” आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, उत्तराखंड के पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां भंग की जाती है, संगठन का पुनर्निर्माण होगा काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर घर तक लेकर जाना होगा। लक्ष्य, आम आदमी पार्टी के हकों के लिए लड़ते रहेंगे, लडेंगे, जीतेंगे।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उन्होंने आगे बताया कि आप पार्टी जनता के हक हूकों के लिए पहले भी लडती आई है और लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव बड़ी ही मजबूती से लड़ते हुए सभी सीटों पर चुनाव लड़ा और आगे भी पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाइंया को जल्द पूरा तैयार  पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page