खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  महाधिवक्ता कार्यालय उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में बिना मास्क पहने  सभी कर्मचारियों,विधि अधिकारियों व बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषिद्ध कर दिया गया है । महाधिवक्ता कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हाथ सेनिटाइज भी करने होंगे । शुक्रवार को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर की ओर से इस आशय के आदेश जारी हुए हैं ।महाधिवक्ता कार्यालय के बाद अधीक्षक नरेंद्र सिंह गोदियाल ने बताया कि इस आदेश की जानकारी सभी कर्मचारियों  व विधि अधिकारियों को दे दी गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page