खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम के नए प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । वे चंपावत के जिलाधिकारी के पद से स्थान्तरित होकर आए हैं ।

निगम मुख्यालय में पद भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में विनीत तोमर ने कहा कि निगम के घाटे वाली इकाइयों की समीक्षा की जाएगी और जरूरी होने पर घाटे में चल रहे पर्यटक आवास गृहों को पी पी पी मोड़ में दिया जाएगा । गैस की होम डिलीवरी कराना, कई स्थानों में प्रस्तावित पेट्रोल पंप खोलना,पर्यटन के नए क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी । साथ ही कहा कि निगम हित में कर्मचारियों की जायज मांग पर भी विचार होगा ।इससे पूर्व नए एम डी विनीत तोमर के पदभार ग्रहण करने पर निगम के महाप्रबंधक ए पी बाजपेई, प्रबंधक पर्यटन लता बिष्ट, सुनीता साह आदि ने स्वागत किया । निगम के निवर्तमान एम डी नरेंद्र भण्डारी का स्थान्तरण जिलाधिकारी चंपावत के पद पर हुआ है ।

ALSO READ:  नैनीताल में आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा: बिना प्रशिक्षण और अग्रिम सूचना के सर्वे ड्यूटी लगाने का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ।

नए एम डी विनीत तोमर 2014 बैच के आई ए एस हैं । वे मूलतः बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं ।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page