खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल मुख्यालय में कार्यरत आशा कार्यकर्ता प्रेमा पन्त की 4 फरवरी की शाम दिनेशपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई । वे अपने पति आर सी पन्त के साथ स्कूटी से एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने दिनेशपुर जा रही थी । जहां स्कूटी रपटने से वह बुरी तरह घायल हो गई थी । जबकि उनके पति को भी हल्की चोट आई थी । उन्हें इलाज के लिये सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया । लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी । उनका गुरुवार की सुबह चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया ।

ALSO READ:  बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में समापन हुआ।

मृतक आशा कार्यकर्ता प्रेमा पन्त के पति कुमाऊं विश्व विद्यालय में सेवारत थे । जो अब सेवानिवृत्त हैं । उन्होंने हल्द्वानी में घर बनाया है ।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

स्व.प्रेमा पन्त करीब 18-19 वर्षो से आशा कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही थी । जो अपने काम के पति हमेशा समर्पित रही ।

उनके निधन पर आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल सहित समस्त आशा कार्यकर्ताओं व बी डी पांडे अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page