नैनीताल । बेतालघाट में शनिवार को कांग्रेस के  सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य,ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र भण्डारी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली ।  बेतालघाट मिनी स्टेडियम के हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश सदस्य मंजू पन्त , जिला कार्यकारिणी सदस्य माया बोहरा व सीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अम्बा दरमाल, मंडल संयोजक इन्द्र सिंह बोहरा, मंडल मंन्त्री धना देवी,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नितिन आर्या , जिला पंचायत सदस्य गरमपानी अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एन के आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर जोशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत मंजू तिवारी, प्रदीप पन्त, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शेर सिंह, प्रधान विनकोट केवल जैड़ा, दीपक पडियार, गणेश तिवारी, गणेश पाण्डे, पूर्व प्रधान बाली राम व बची राम, कुलदीप कुमार मुख्य थे। इस मौके पर संजीव आर्य ने पांच वर्ष में क्षेत्र में किये गए कार्यों का जिक्र किया ।
इससे पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, निवर्तमान विधायक व ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी ने बेतालघाट मुख्य बाजार में रिबन काटकर व पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया।  कार्यक्रम का संचालन शेखर दानी ने किया

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page