खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल पॉपुलर कम्पाउंड में बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।        प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉपुलर कम्पाउंड निवासी सरफराज हक शायं 7 बजे अपने घर में परिजनों के साथ एक कमरे में बैठा हुआ था। तभी दूसरे कमरे से आग की लपटें उठती देखी तो अपनी  वे जान बचाकर बाहर आ गए और कुछ ही देर में पूरे घर को आग ने घेर लिया । जिसे बुझाने के लिये स्थानीय लोगों ने मदद करने के साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घर जल चुका था । आग बुझाने में मो0 उस्मान व एक अन्य के हाथ भी झुलस गए । आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई । इस दौरान बिजली विभाग ने पूरे इलाके की बिजली काट दी थी । सरफराज हक के अनुसार इस आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है ।

You cannot copy content of this page