खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  तल्लीताल क्षेत्र में आज एक महिला का अपने जेठ से कहासुनी हुई तो महिला के साथ जेठ ने मारपीट कर दी जिससे  क्षुब्ध होकर यह महिला झील में कूदने दौड़ पड़ी । लेकिन झील में कूदने से पहले ही पुलिस ने महिला को पकड़ लिया ।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को तल्लीताल क्षेत्र में एक महिला अपने घर पर काम कर रही थी। तभी उसकी किसी बात को लेकर अपने पति के बड़े भाई से कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो जेठ ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला गुस्से में झील में कूदने चली गई। तल्लीताल बोट स्टैंड में महिला झील में कूदती इससे पहले वहां तैनात कांस्टेबल राजकुमार व चनीराम आर्य ने उनको पकड़ लिया। जिसके बाद चौकी में बैठाकर महिला को शान्त कर घर भेज दिया गया। तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल महिला ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायती पत्र मिलने में कारवाई अमल में लाई जाएगी ।
ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page