खबर शेयर करें 👉

सल्ट के निकटवर्ती गांव में चार वर्षीय मासूम की खेलते समय गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मासूम खेलते समय अचानक गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भी गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। भ्याड़ी गांव निवासी संजय कुमार का चार वर्षीय बेटा कार्तिक रोज की तरह अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते खेलते वह घर के आंगन के नीचे स्थित खेत में जा गिरा। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी खोजबीन की तो आंगन के नीचे खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीण मासूम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है मासूम बच्चे के पिता दिल्ली के किसी होटल में काम करते हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अचानक हुई इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया

You cannot copy content of this page