खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सुरक्षित विधान सभा सीट से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब केवल पांच प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं

सोमवार को नाम वापिसी के दिन आम आदमी पार्टी के पूर्व घोषित प्रत्याशी डॉ0 भुवन आर्य व आम आदमी पार्टी की डमी प्रत्याशी मीनाक्षी आर्य ने अपना नामांकन वापस ले लिया । इस प्रकार अब मैदान में कांग्रेस के संजीव आर्य,भाजपा की सरिता आर्य,आम आदमी पार्टी के हेम आर्य,उक्रांद के ओम प्रकाश उर्फ सुभाष कुमार व बसपा के राजकुमार सोनकर मैदान में हैं । बसपा प्रत्याशी हल्द्वानी के रहने वाले हैं । इस प्रकार नैनीताल सीट पर इस बार न तो निर्दलीय प्रत्याशी है और न ही सपा का ही कोई उम्मीदवार है ।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

इधर नामांकन वापिसी के बाद आम आदमी पार्टी के  डॉ भुवन चन्द्र आर्य ने बताया कि वे अपने समर्थकों के साथ खुपी भूमियाधार में बैठक कर रहे हैं जिसमें आगे किस दल या पार्टी को समर्थन दिया जाएगा इस पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page