खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल सीट पर नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गयी है। इस बार सीट पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, बसपा, सपा समेत निर्दलियों को मिलाकर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीट से एकमात्र आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर नंदा बल्लभ ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 फरवरी को 101288 मतदाता करेंगे। इस बार सीट पर 4 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं जो अपने क्षेत्र में लोगों के साथ अच्छी पैठ भी रखते। जिस प्रकार निर्दलीयों का चुनाव प्रचार चल रहा उससे साफ है कि यह राजनीतिक दलों के समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

भीमताल सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी

प्रत्याशी दल

राम सिंह कैड़ा भाजपा
दान सिंह भंडारी कांग्रेस
हरीश चंद्र राहुल यूकेडी
भुवन आर्या बसपा
विक्रम सिंह सपा
सागर पांडे आप
मनोज साह निर्दलीय
लाखन नेगी निर्दलीय
सुरेश चंद्र निर्दलीय
प्रकाश आर्य निर्दलीय

ALSO READ:  बेतालघाट के खैराली-बूंगा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में रोष, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

………………….

You missed

You cannot copy content of this page