खबर शेयर करें 👉

कोविड गाइड लाइन का पालन करने के मकसद से चुनाव आयोग द्वारा अब तक प्रतिबंधित की गई रैलियों में अब कुछ ढील मिली है । सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक में कई नए दिशा निर्देश दिए गए और अब बड़े मैदान में एक हजार की भीड़ जुटने व इंडोर हॉल में अधिकतम 5 सौ लोगों को जमा होने की अनुमति दी गई ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

आयोग के निर्देश पर पहले पांच लोगों के ग्रुप में जन संपर्क किया जा सकता था, जिसे बाद में बढ़ाकर दस किया गया, अब आयोग ने इसे बढ़ाकर बीस कर दिया है। पहले जनसभा में दो सौ लोग शामिल हो सकते थे, जिसे बढ़ाकर बाद में पांच सौ और अब एक हजार कर दिया गया है। इसी तरह इंडोर सभा में अब 500 लोग शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page