खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी ।  जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू कर दिया गया है।

रविवार को कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे वन भूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

 

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक व क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया है कि आज हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

गौरतलब है कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारू की थी, वहीं आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई ।

You missed

You cannot copy content of this page