नैनीताल । कैंची धाम के स्थापना दिवस 15 जून से पूर्व 13 जून की रात होम स्टे में ठहरे दो पुलिस कर्मियों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी । जिसके बाद पूरी रात कैंची में बनी पुलिस चौकी में स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा किया । स्थानीय लोगों की नाराजगी इस घटना के साथ ही नैनीताल पुलिस द्वारा कैंची धाम मार्ग में भारी फोर्स तैनात करने से मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसरने से भी है ।आरोप है कि मेले के दिनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम श्रद्धालुओं को आने दिया जा रहा है । जिससे कैंची धाम का स्थापना दिवस समारोह प्रभावित हो रहा है ।

बताया गया है कि कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के दौरान ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक लड़की से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है।
लड़की के पिता ने दोनों पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं । उन्होंने बताया कि लड़की अपनी बहन के साथ मंदिर से वापस लौट रही थी ।दोनों पुलिस वाले भी निकट के होम स्टे में रुके थे दोनों पुलिस कर्मी दारू पीकर धुत थे ।घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोपित पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया। कुछ समय के लिए कैंची धाम पुलिस चौकी का घेराव भी किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले को गंभीर बताया है।
उन्होंने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तथा निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। जानकारी के अनुसार आरोपितों की पहचान हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, थाना गदरपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) तथा उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है।
मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाकर शांत करने के प्रयास किए गए है । दोषी पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है । उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।


