खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । ऐतिहासिक संत एंथोनी चर्च, ज्योलीकोट ने अपनी स्थापना के 132 वें गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार देर शाम  भव्य वार्षिकोत्सव (फीस्ट) मनाया।

 

इस विशेष अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा के आर्च विशप राफी मंजी, बरेली के बिशप लग्नियस डीसूजा और पल्ली पुरोहित फादर डेरिक पिंटो द्वारा संयुक्त रूप से मोमबत्ती प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आर्च विशप राफी मंजी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चर्च के महत्व और मानवता की सेवा पर बल दिया।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

 

कार्यक्रम के दौरान चर्च के 132 वर्षों के इतिहास, इसकी स्थापना और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने सुंदर कैरल गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन में बरेली, काठगोदाम और नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने शिरकत की।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

 

समारोह के समापन पर आयोजित प्रीतिभोज (भोज) में सभी आगंतुकों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश प्रसारित हुआ। चर्च प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

You missed

You cannot copy content of this page