खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । डी एस ए नैनीताल के तत्वाधान में खेली जा रही 100 वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को शाहबाद इलेवन व मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
 आज पहला मैच साहबाद इलेवन साहबाद और गाँधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के मध्य खेला गया । जिसमे निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1गोल कर बराबरी पर रही । इस मैच में मध्यांतर तक बाराबंकी की टीम 1-0 से आगे थी । बाराबंकी की ओर से 26 मिनट मे हामिद ने गोल किया । जबकि मध्यांतर के बाद  39 वें मिनट में शाहबाद से सचिन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया । जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ । जिसमें शाहबाद ने 3 गोल किये जबकि बाराबंकी कोई गोल नहीं कर सकी ।  इस तरह ये मैच साहबाद ने 4-1 से अपने नाम किया ।
 दूसरा मैच मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा और सुल्तानपुर हॉकी क्लब सुल्तानपुर के मध्य खेला गया । जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थी ।  गोंडा की ओर से 11 वें मिनट में दिव्यांशु, 29 व 31 वें मिनट में अनुराग ने गोल किये।  जबकि सुल्तानपुर से छठे मिनट में नीरज ने, 40 वें मिनट में नागेंद्र तथा 52 वें  मिनट में अजय ने गोल किये ।  निर्णय के लिए पेनल्टी शूट का सहारा लिया । जिसमें गोंडा ने 4 और सुल्तानपुर ने 3 गोल किये। इस तरह ये मैच 7-6 से गोंडा ने जीत लिया ।
तकनिकी समिति में राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलास बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा थे । उद्घोषक मनोज चौहान, अंपायर लाल खान, मनीष द्विवेदी, फैज़ान, रवि जायसवाल थे ।
 प्रतियोगिता के आयोजक सचिव सी एल साह के अनुसार रविवार को 3 मुकाबले क्रमशः
 डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स, दिल्ली बनाम एन.सी.आर. झांसी,दूसरा मुकाबला
 गांधार हॉकी क्लब, केरल बनाम यंग मेन्स हॉकी क्लब, रामपुर,
​तीसरा मुकाबला आकांक्षा हॉकी क्लब, बिजनौर बनाम एस.ए.आई.(साईं) लखनऊ के बीच खेला जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page