नैनीताल। अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के आकस्मिक निधन पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है
अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी 52 का शुक्रवार शाम निधन हो गया । उनके निधन को जिला बार एसोसिएशन अध्य्क्ष अरुण सिंह बिष्ट व सचिव संजय सुयाल ने अधिवक्ता परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया ।
नैनीताल के मंगोली निवासी गिरीश बहुखंडी 26 साल तक न्यायिक कार्यो से जुड़े रहे व राजस्व मामले के अच्छे जानकार अधिवक्ताओ में शुमार थे अपने मिलनसार व्यक्त्तिव के कारण ही वे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी चुने गए ।
शनिवार को हल्द्वानी स्थित रानीबाग के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया वे अपने पीछे पत्नी एक बेटा व बेटी छोड़ गए हैं ।
उनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, डी जी सी सुशील कुमार शर्मा, पंकज सिंह बिष्ट, राजेन्द्र कुमार पाठक, दीपक रूवाली, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, शिवांशु जोशी, गजेंद्र मेहरा, नवीन पंत, राजेन्द्र बोरा, डी एस दानु उमेश कांडपाल, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल, तारा आर्य, सरिता बिष्ट, जया आर्य, भुवन जोशी, राजेन्द्र मेहरा, विकास बहुगुणा, अखिलेश साह, कैलाश जोशी, हरीश पांडेय, राकेश सुयाल, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, दीपक दत्त पांडेय, गौरव कुमार, शशांक कुमार, गंगा सिंह बोरा, अनिल बिष्ट, भानु प्रताप मौनी, राजेश त्रिपाठी, अशोक मौलखी, अर्चित गुप्ता, रवि आर्या, भगवत जंतवाल, जयंत नैनवाल, संजय बिष्ट, प्रमोद कुमार, रवि कनवाल, गौरव भट्ट, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, जीतू बंगारी, सुंदर सिंह मेहरा, तरुण चंद्रा, सुभाष जोशी, संतोष आगरी, मोहम्मद दानिश, जमील अहमद, हिमांशु उपाध्याय, गजेंद्र बर्गली, मुकेश रंजन, मोहम्मद खुर्शीद, स्वाति परिहार, किरन आर्य, कमला अधिकारी, कामिनी गंगवार, शगुफ्ता सिमरन, अंजलि आर्या सहित अन्य अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने गहरा शोक जताया।


