खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  डा० श्री मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *डॉ. श्री जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल* तथा *श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में थाना बेतालघाट पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

इसी क्रम में *थानाध्यक्ष बेतालघाट ,श्री विजय सिंह नेगी* के नेतृत्व में *उपनिरीक्षक शंकर नयाल मय पुलिस टीम* द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, अपराध नियंत्रण एवं गश्त के दौरान *अनूप सिंह* पुत्र बच्चे सिंह, निवासी ग्राम गंगरेटी, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल को 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में *एफआईआर संख्या 15/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम :*

– उपनिरीक्षक शंकर नयाल
– कांस्टेबल दीपक सिंह
– कांस्टेबल रामकृपाल

 

You missed

You cannot copy content of this page