खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल।  नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहा टवेरा वाहन ज्योलीकोट के समीप खाई में गिर गया। जिसमें चालक व एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सुशीला तिवारी इलाज के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी ( 24), सिद्धांत सिंह ( 23), आदर्श मिश्रा (23) व निखिलेंद्र सिंघल ( 23) नैनीताल घूमने आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह यह सब घूमकर हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ उसके वाहन यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम को निकल गए। वह ज्योलीकोट एक नम्बर से थोड़ा आगे पहुँचे ही थे कि टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई औऱ टैक्सी सवारों की चीख पुकार मच गई।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

 

एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाल लिया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चालक व निखिलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page