खबर शेयर करें 👉

*चाकू से हमला करने वाले आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद,*

दिनांक 07.02.2026 को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हलसो थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर दी गई।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR नंबर 02/ 2026 धारा 109 BNS बनाम महेश आर्या पंजीकृत कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष श्री विजय नेगी द्वारा ग्रहण की गई।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

*पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.02.2026 को अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक के कब्जे से हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर अभियोग में धारा 4 /25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

*गिरफ्तार अभियुक्त*
महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष,

*बरामदगी*
हमले में प्रयुक्त चाकू

*पुलिस टीम*
1-थानाध्यक्ष श्री विजय नेगी
2-का0 दीपक सिंह
3-होमगार्ड जीवानंद दानी

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

You missed

You cannot copy content of this page