खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व कांग्रेस नेता  पी सी गोरखा इन दिनों  नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर रहे हैं ।
  इस क्रम में रविवार को उन्होंने पंगोट, घुघु, सौड,बासी,बाघनी,सानडा,रानीकोटा व बागजाला में जन सम्पर्क किया । राज्य सरकार के विकास के दावों को गलत बताते हुए श्री गोरखा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं । जनता से बातचीत के दौरान बहुत ही आश्चर्य की बात सामने आई कि सरकार में पहुंचे निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता का धन्यवाद करने तक नहीं गये । कहा कि पाँच साल पहले तत्कालीन विधायक संजीव आर्य ने जो काम शुरू किए थे वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं ।
  देवीपुरा सौड मोटरमार्ग तो बाघनी से आगे छडा गधेरे में दो साल से मलवे से पटा हुआ है और लोग जान जोखिम में डालकर मजबूरन सड़क पार कर रहे हैं । पंगोट देचौरी मोटर मार्ग भी लटका हुआ है । बासी अडिया कोटाबाग मोटर मार्ग भी कच्चा है ।
 सड़कों के गढ्ढे भरना तो दूर सड़क की झाड़ियाँ तक नहीं काटी गयी हैं। जिससे दो पहिया वाहनों के लिए बाघ का खतरा बना हुआ है ।अमौठा रियाड तीन किलोमीटर मार्ग का मिलान भी अधर में लटका हुआ है । जिससे  जनता में भारी आक्रोश है ।
श्री गोरखा ने कहा कि राज्य सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों को रामभरोसे नहीं छोड़ना चाहिये । काश्तकारों ने कहा कि वर्षा पर आधारित फसलों को मोटर मार्ग के अभाव में मुख्य बाज़ार तक ले जाने में काफी ढुलाई देनी पड़ती है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं ।रोज़गार के आभाव में गांव के गांव खाली हो रहे हैं ।जबकि सरकार को टूरिज़्म के तौर पर इस क्षेत्र को विकसित करने की शख्त ज़रूरत है ।
क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ खुशाल हाल्सी, जसवंत सिह, मोहित बिष्ट, कैलाश आर्य, दीपचंद, पूरन चंद्र, कृपाल बिष्ट, जीवन राम, विपिन भट्ट, महेश कांडपाल, मथुरादत्त, कुन्दन नेगी, शंम्भू बधानी, हरीश बधानी, संजय रावत, निर्मल अग्रवाल, डुगर सिह रावत, गिरीश भट्ट, हरीदत्त सनवाल, नवीन आर्य आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page