नैनीताल । भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया साथ ही दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात की ।
दूसरी ओर, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे पर सक्रिय भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा ‘नाईसीला’ में एक व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, प्रधानाध्यापक श्री शर्मा, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों—जिनमें ग्राम प्रधान प्रताप सिंह नगरकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी, हरीश उप्रेती, यतीश पंत और पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट के साथ मिलकर पौधे रोपे।

इसके साथ ही, डॉ. आर्य ने नैनीताल में दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति मेहरा एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की और ‘चाय पर चर्चा’ कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।


