खबर शेयर करें 👉

रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव 18 जुलाई,2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारम्भ उद्घाटन विशेष गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद  अनिल बलूनी,  सांसद  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे  उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

 

क्षेत्रीय जनता की रामनगर से देहरादून के मध्य अंतर नगरीय एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गयी। इससे क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुयी।

 

इस ट्रेन के चलने से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी देहरादून एवं तीर्थ नगरी हरिद्वार जाकर वहां अपने कार्य कर उसी दिन वापस आने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस गाड़ी के चलने से ‘जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान’ जाने वाले वन्यजीव प्रेमियों एवं पौराणिक स्थलों के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

 

You missed

You cannot copy content of this page