खबर शेयर करें 👉

बेतालघाट । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न ग्रामसभाओं में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रातीघाट और जाख क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।

डॉ. आर्य ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूरन सिंह, हरीश शाह, विशन सिंह भंडारी, तुला सिंह, अशोक आर्य, तारा सिंह, रोशन आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह भंडारी, संतोष नेगी, गंगा सिंह और चंदन सिंह सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

 

​जनसंपर्क के अगले चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामसभा चोरसा और कफुल्टा में सघन ‘डोर-टू-डोर’ जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह राणा, मनोहर सिंह, खुशाल सिंह, शिवराज सिंह जीना, चंदन सिंह, कमला देवी, जमुना देवी, बालम सिंह भंडारी, माया देवी, संतोष भंडारी और कमला अधिकारी जैसे स्थानीय सहयोगियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

​इसी क्रम में डॉ. आर्य ने ब्लॉक के बारगल, गरदोली और फल्यानी ग्रामसभाओं में जनसंपर्क किया। इन गांवों में भी उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

 

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में वृजमोहन सिंह, उमेश बर्गली, नीमा देवी, दीपू आर्या, मोहन सिंह, गौरी देवी, विशन सिंह बर्गली, पूरन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश चंद्र, शिव दत्त, चंदन सिंह, पवन कुमार, मोहन, दलीप सिंह, विजय कुमार, पूरन चंद, देवकिशन, मुन्नी देवी, लता देवी, हरीश चंद्र, तारा देवी और मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामसभा सिल्टोना और ब्यासी में स्थानीय जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह कार्की, हरीश आर्य, राजू आर्य, लक्ष्मण सिंह तड़ागी, हरेंद्र सिंह, योगेश कुमार, मनोज कुमार, तारा गिरी, प्रमोद कुमार, विनोद, पप्पू लाल, सतीश कुमार, वेद प्रकाश, मोहन राम और महिला शक्ति से राधिका, भावना, तुलसी देवी, शोभा देवी, दया देवी, पायल, पल्लवी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

You missed

You cannot copy content of this page