खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कूडा वाहनों में बजाये जाने हेतु स्थानीय कलाकारों द्वारा गाये गये स्वच्छता गीत का लोकापर्ण प्रमुख क्षेत्र पंचायत भीमताल डॉ0 हरीश बिष्ट द्वारा  प्रतीक जैन (आई०ए०एस०) संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड  भीमताल के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख डॉ0 बिष्ट ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में हरित विकास खण्ड भीमताल प्रदूषण रहित विकास खण्ड भीमताल की जो मुहिम शुरू की गई है, इसको धरातल में कियान्वित करने के लिए पूर विकास खण्ड स्तर पर यह मुहिम चलाई जायेगी ताकि पूरे विकास खण्ड को इसका लाभ मिल सके, और यह प्रदेश स्तर पर एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट  प्रतीक जैन ने इस अनूठी पहल को सराहा एवं इसे प्रेरणादाई बताया और कहा इस मुहिम में जिला प्रशासन से हर संभव सहयोग मिलेगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी जगदीश पंत,प्रधान जया बोहरा, लता पलडिया, राधा कुलियाल, मंजू पलडिया, प्रदीप कुमार, इंदर मेहता, नवीन पलडिया, पूरन भट्ट, जगदीश मट्ट, नवीन कवीरा, राजेन्द्र कोटलिया, दुर्गा दत्त पलड़िया, दिनेश आर्या, कमल गोस्वामी, नितेश विष्ट, धर्मेन्द्र शर्मा, रघुनाथ बोहरा, धर्मेन्द्र कुमार, विनोद कुमार आर्या, प्रेम मेहरा, ललित मोहन एवं गणेश आर्या आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page